दुर्गा मां के 32 नाम

आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुर्गा मां के अन्य नामों के बारे में बताने वाले हैं। क्योंकि आपको यह तो मालूम ही होगा कि दुर्गा मां के 32 नाम है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 32 नाम तथा उनके नामों के महत्व के बारे में बताने वाले हैं। जिनकी मदद से आप उन्हें प्रसन्न भी कर सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के इस आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं, और जानते हैं दुर्गा मा के नाम एवं उनके नाम के महत्व।

हमने आपको बताया कि दुर्गा मां के 32 नाम है। नीचे हमने आपको एक लिस्ट दी है, जिसमें हमने दुर्गा मां के 32 नामों को बताया है। तो आप उन्हें अच्छे से पढ़ के दुर्गा मां के 32  नाम जान सकते हैं। भले ही इसे याद करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन अगर आप इसे याद करें तो और भी अच्छी बात है।

1:दुर्गतिशमनी

2:दुर्गनिहन्त्री

3:दुर्गमार्थस्वरुपिणी

4:दुर्गतोद्धारिणी

5:दुर्गमात्मस्वरुपिणी

6:दुर्गदैत्यलोकदवानला

7:दुर्गमालोका

8:दुर्गाद्विनिवारिणी

9:ॐ दुर्गा

10:दुर्गमच्छेदनी

11:दुर्गसाधिनी

12:दुर्गनाशिनी

13:दुर्गमा

14:दुर्गमज्ञान संस्थाना

15:दुर्गमज्ञानदा

16:दुर्गमार्गप्रदा,

17:दुर्गमापहा

18: दुर्गभीमा

19: दुर्गम विद्या

20:दुर्गमध्यान भासिनी

21: दुर्गमाश्रिता

22:दुर्गमायुध धारिणी

23:दुर्गमासुर संहंत्रि

24:दुर्गमोहा,

25:दुर्गमेश्वरी

26:दुर्गमगा

27:दुर्गोद्धारिणी।

28:दुर्गम्या

29:दुर्गमांगी,

30:दुर्गमो

31:दुर्गभामा

32:दुर्गमता

दुर्गा मां के नाम का महत्व

जैसे कि हमने आपको ऊपर दुर्गा मां के 32 नाम के बारे में बताया है। जैसा कि आपको यह तो मालूम होगा कि दुर्गा मां को प्रसन्न करने के लिए हमें durga chalisa का पाठ करना चाहिए। क्योंकि durga chalisa का पाठ करने से दुर्गा मां बहुत ज्यादा प्रसन्न होती है।

 लेकिन अगर कोई व्यक्ति चालीसा का पाठ नहीं कर सकता है, तो वह सिर्फ इन 32 नामों का उच्चारण करके ही दुर्गा मां को प्रसन्न कर सकता है। जिससे कि उस व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। तो अगर आप durga chalisa का पाठ नहीं कर रहे हैं, तो आप इन नामों का उच्चारण करके भी दुर्गा मां को प्रसन्न कर सकते हैं।

कैसे करें दुर्गा मां के नाम का उच्चारण

आप दुर्गा मां के इन नामो का उच्चारण प्रतिदिन या फिर नवरात्रि में कर सकते हैं। जिससे कि दुर्गा मां बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती है। अगर आप भी इनके नाम का उच्चारण करना चाहे तो इसके लिए सबसे पहले आपको

1: स्नान करने के बाद स्वस्थ वस्त्र धारण कर दुर्गा मां की तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जाना है।

2: उसके बाद आपको मां दुर्गा की आराधना करनी है, और उनके आगे एक घी का दीपक जलाना है। जिसके बाद आपको इनके नामों का उच्चारण करते हुए माला का जाप करना है। आप 11 से 21 बार माला का जाप कर सकते हैं।

3: और हां माला जाप करने के बाद अपनी मनोकामना दुर्गा मां को बताना ना भूलें। अगर आप ऐसा प्रतिदिन या नवरात्रि में करते हैं, तो इससे दुर्गा मां बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती है, और आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं|

तो आज हमने आपको बताया कि दुर्गा मां के वह कौन से 32 नाम है, जिनके उच्चारण मात्र से ही आपको दुर्गा मां की कृपा प्राप्त हो जाती है। तो अब आप भी इन 32 नामों के उच्चारण करके दुर्गा मां को प्रसन्न कर सकते हैं, और उनकी असीम कृपा प्राप्त कर सकते हैं।